Aba News

गिरिडीह डीसी ने किया फोर लेन निर्माण का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने पचम्बा-गिरिडीह फोर लेन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए वस्तुस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अतिक्रमण, सड़क चौड़ीकरण, पेड़ों की कटाई, बिजली के तारों की शिफ्टिंग और नाली-नालों की सफाई जैसे अहम बिंदुओं की समीक्षा की। डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजनों को आवाजाही में परेशानी न हो और निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

 

डीसी यादव ने निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं को आपसी समन्वय से दूर करने और तेजी से कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान नियमित पानी का छिड़काव किया जाए ताकि धूल और असुविधा से लोगों को राहत मिले। पूरा प्रोजेक्ट समय पर समाप्त होने से आम लोगों को यातायात जाम से मुक्ति और बेहतर सफर की सुविधा मिलेगी। इस दौरान पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, थाना प्रभारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें