Aba News

इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन में जन्माष्टमी उत्सव, नन्हें कान्हाओं ने मोह लिया मन

गिरिडीह, 17 अगस्त 2025। इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने जन्माष्टमी उत्सव बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया। क्लब की अध्यक्षा कविता राजगाड़िया के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में मटकी डेकोरेशन और रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मटकी सजावट प्रतियोगिता में संगीता सिंह प्रथम, शशि जैन द्वितीय और संगीता सिन्हा व रिया अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं।

विजेताओं को पीडीसी पूनम सहाय ने सम्मानित किया। वहीं ऑली, वीरांश राज, आर्यन, मन्नी, साहिती और कियारा ने नन्हें कान्हा बनकर सभी का मन मोह लिया और उपहार भी प्राप्त किए। इस मौके पर क्लब की सदस्याएँ यशोदा माता के रूप में सजी हुई थीं, जिससे वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया। अंत में सदस्याओं द्वारा तैयार स्वादिष्ट व्यंजनों का सभी ने मिलकर आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें