Aba News

गिरिडीह में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण साज-सज्जा व भक्ति नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

गिरिडीह के अलकापुरी दुर्गा मंडप में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय महिला परिषद की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण साज-सज्जा और भक्ति नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष पूनम सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री दिलीप वैद्य और प्रांत कार्यसमिति सदस्य अश्विनी भदानी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में वैभव कुमार, अनुभव कुमार, आद्या कुमारी, तृषा कुमारी, सोनम कुमारी, इशिका कुमारी, शनविका आर्या और नंदनी कुमारी सहित अनेक बाल कलाकारों ने राधा-कृष्ण की झांकी और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर धनबाद विभागाध्यक्ष रविशंकर पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें