गिरिडीह, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह निवासी कमलेश प्रसाद राम एक सप्ताह से लापता है। इनकी पत्नी पिंकी देवी ने पुलिस प्रशासन से पति के खोजबीन को लेकर गुहार लगाई है। बताया गया कि 10 अगस्त को पिछले रविवार की रात्रि से कमलेश प्रसाद राम लापता है। इस संबंध में पिंकी देवी ने जो आवेदन दिया है इसके अनुसार लापता कमलेश प्रसाद राम डॉल्फिन एक्वेरियम में शीशा लगाने का काम करते थे पिछले शुक्रवार शनिवार और रविवार कम पर नहीं गए। रविवार की रात्रि शीतलपुर स्थित पुराना घर से खाना खाकर अपने बच्चों को लेकर वह सिहोडीह घर पहुंचे। इसके बाद रात्रि में करीब 10:00 बजे बगल में जाकर आधा घंटा में आने की बात पत्नी को कह कर निकले थे। इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटे। पत्नी ने बताया कि अपने परिजनों और आसपास काफी खोजबीन भी किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इन्होंने पुलिस प्रशासन से पति के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाइ है












