Aba News

पचम्बा गौशाला में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

गिरिडीह के पचम्बा गौशाला परिसर में जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया, जहां नृत्य-नाटिका, दही-हांडी और दही-हांडी प्रतियोगिता ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। पिछले तीन वर्षों से लगातार भव्य रूप से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में इस बार कुल 10 समूहों ने भाग लिया, जिनमें बच्चों और बच्चियों ने भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

नन्हे कलाकारों की झांकियां और बाल-गोपाल स्वरूप ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर गौशाला समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई, जिसमें प्रदीप डोकानिया कार्यकारी अध्यक्ष, प्रवीण बागरिया सचिव, मुकेश जलान एवं प्रदीप अग्रवाल उपाध्यक्ष, संजय भूदोरिया कोषाध्यक्ष, अनिल अग्रवाल सह-कोषाध्यक्ष और चांद केडिया को दूध मंत्री बनाया गया।

कार्यक्रम में प्रवीण बागरिया, अमित जालान, विमल केडिया, सुनील मोदी, राकेश मोदी, गोपाल बागरिया, विकास खेतान, सुनील केडिया, हरिमोहन केडिया और सुमित सहित कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन की भव्यता और श्रद्धा ने एक बार फिर पचम्बा गौशाला मेले को खास बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें