गिरिडीह के बाल शिक्षा मंदिर स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हें-मुन्ने बच्चों के रंगारंग रैंप वॉक से हुई, जिसके बाद आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों और मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने माहौल को आनंदमय बना दिया।

नर्सरी से लेकर कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिक्षिका संगीता सिन्हा ने बच्चों को जन्माष्टमी का महत्व और भगवान श्रीकृष्ण की प्रेरणादायी कहानियां सुनाईं। कार्यक्रम की सफलता में स्कूल के प्रिंसिपल प्रभाकर घोष और सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।













