गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह लोधी सरहच्चा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पाकर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां सभी का इलाज जारी है। घटना में एक पक्ष से मो. सुल्तान, मो. रियाजुल, मो. नियाजुल और मो. मिनाज समेत अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। इधर घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।












