Aba News

महेशलुंडी पंचायत भवन में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्र-छात्राओं व समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

गिरिडीह जिले के महेशलुंडी पंचायत सचिवालय भवन में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश कुमार रजक ने समारोह को संबोधित करते हुए पंचायत को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान दसवीं कक्षा में बेहतर परिणाम लाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव बचाने में सराहनीय योगदान देने वाले नवलजीत शर्मा उर्फ रॉकी नवल और मनोज कुमार दास को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। समारोह में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। बीडीओ गणेश कुमार रजक ने निःशुल्क शिक्षा केंद्र की उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए अपने स्तर से 25 हजार रुपये सहयोग राशि प्रदान की। कार्यक्रम में भोला प्रसाद ठाकुर, सुरेश प्रसाद मंडल, बासूदेव दास, राहुल कुमार साव, जगदीश दास, जगत पासवान, जफरली अली, रमेश कुमार, सौरव कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम देशभक्ति और सम्मान की भावना से सराबोर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें