Aba News

Shibu Soren Shradh Karm Updates : श्राद्ध कर्म में भाग लेने नेमरा पहुंचे बाबा रामदेव

झारखंड के रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में पूर्व मुख्यमंत्री और गुरुजी कहे जाने वाले शिबू सोरेन का श्राद्ध कर्म आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार किया जा रहा है। इस अवसर पर योगगुरु बाबा रामदेव भी पहुंचे और उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए युग पुरुष हैं। राजनीति में एकमात्र शख्स जिन्हें सब गुरुजी कहकर सम्मानित करते हैं, वे शिबू सोरेन थे। श्राद्ध कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेताओं और गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम को देखते हुए नेमरा में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का व्यापक इंतज़ाम किया गया है। 10 आईपीएस अधिकारियों, 60 डीएसपी, 65 इंस्पेक्टर और 2500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, तीन बड़े भोजन पंडालों, जैव शौचालयों, विशेष पैदल मार्ग और 300 से अधिक ई-रिक्शा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। गुरुजी के जीवन और योगदान को दर्शाने के लिए एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें उनके दुर्लभ दस्तावेज और जनसेवा से जुड़ी झलकियां लोगों को दिखाई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें