स्वतंत्रता दिवस का जश्न गिरिडीह सिविल कोर्ट में धूमधाम से शुक्रवार को मनाया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया ओर झंडे को सलामी दी। इस मौके पर सभी न्यायिक अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने भारत के वीर सपूतों को नमन करते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इधर जिला बार एसोसिएशन कार्यालय के समक्ष बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने ध्वजारोहण किया। मौके पर महा सचिव उपाध्यक्ष समेत कई अधिवक्ता मौजूद थे।













