Aba News

सरकारी विद्यालय में उल्टा लहराया तिरंगा, विद्यालय के लापरवाही हुआ उजागर, स्थानीय लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रि

जिले के स्टेशन रोड स्थित कमला नेहरू विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उल्टा तिरंगा झंडा फहराया गया। स्थानीय व आवागमन करने वाले लोगों ने इस दृश्य को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। लोगों ने कहा की तिरंगा राष्ट्र का मान सम्मान ओर गौरव है। लेकिन इस तरह का भूल कही न कहीं लापरवाही उजागर होती है।

सरकारी संस्थान में उल्टा तिरंगा फहराया जाना तिरंगे का अपमान है। विद्यालय के शिक्षकों को को उसका ध्यान रखना चाहिए था। लोगों ने कहा कि अगर गलती से तिरंगा उल्टा फहर भी गया तो उसे बाद में सुधारना चाहिए था। लेकिन सुधारने पर बजाय संबंधित लोग विद्यालय बंद कर अपने-अपने घर चले गए। जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि राष्ट्रीय पर्व के दिन इस तरह की लापरवाही की जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें