Aba News

फॉरवर्ड ब्लॉक कार्यालय में तिरंगा फहराकर शहीदों को नमन, संविधान रक्षा का संकल्प

बेंगाबाद स्थित ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक जिला कार्यालय में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन कर देशवासियों को बधाई दी गई। पूर्व जिप सदस्य एवं जिला संयोजक राजेश यादव ने तिरंगा फहराते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी कुर्बानी कभी भुलाई नहीं जा सकती।

उन्होंने सभी से संविधान की रक्षा और उसे अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। यादव ने कहा कि विविधताओं से भरे हमारे देश में संविधान ही हमें एकजुटता, समानता और विकास की दिशा में आगे बढ़ाता है। कार्यक्रम में शिवनंदन यादव, रामलाल मंडल, राजेंद्र मंडल, शंभू ठाकुर, शंभू तुरी, महेंद्र साव, फोदार सिंह, चोवा रजक, लक्ष्मण रजक, सुखदेव गोस्वामी, बिरजू कोल, विष्णु कोल सहित स्कूली बच्चे भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें