देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त इंजीनियर एवं भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने फार्म हाउस बेड़ा और ग्रीन पब्लिक स्कूल राजेंद्र नगर, गिरिडीह में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है और इसे गर्व से लहराते हुए पूरे देश में आजादी का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है।

विद्यालयों में छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय हित में गीत और विविध कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं। विनय सिंह ने इसे शहीदों को नमन और देश की अखंडता का संकल्प दिवस बताया। इस मौके पर जगनारायण सिंह, रामाशीष सिंह, बासुदेव राम चंद्रबंसी, निरज सिंन्हा, शंकर गोप, सतेंद्र सिंह, सुबोध वर्मा समेत सैकड़ोंC छात्र-छात्राएं, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। ध्वजारोहण के उपरांत विनय सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय, नगर कार्यालय, पचंबा थाना, बाबू वीर कुंवर सिंह चौक और शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल अरगाघाट में भी तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस की गरिमा बढ़ाई।












