Aba News

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संस्कृति और देशभक्ति संग मनाई आज़ादी

बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वाधीनता की 79वीं वर्षगांठ बड़े उत्साह और पारंपरिक अंदाज़ में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता पूजन और भाव नृत्य से हुई, जिसके बाद प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष डॉ. सतीश्वर प्रसाद सिन्हा ने ध्वजारोहण किया।

आगंतुक अतिथियों का स्वागत पारंपरिक घोष वादन से किया गया और प्रधानाचार्य आनंद कमल ने उनका परिचय कराया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने भाव नृत्य, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाटक, और हिंदी, संस्कृत एवं अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत किए। देशभक्ति और सांस्कृतिक रंग में रंगे इन कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया, जिन्होंने इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें