गिरिडीह में लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट द्वारा नवजीवन नर्सिंग होम के प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जबकि नवजीवन नर्सिंग होम की सीईओ श्रीमती स्वाति बगेड़िया, अभिषेक बगेड़िया, राजू बगेड़िया और उज्जवल सिद्धार्थ के साथ सभी कर्मचारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में क्लब निर्देशक लायन डॉ. संजय कुमार सिंह, लायन धर्म प्रकाश, लायन राहुल कुमार, लायन मसरूर आलम सिद्दीकी, क्लब सचिव लायन संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन गुंजन कुमार शर्मा, लायन गौतम सागर, लायन उदय भदानी, लायन अवनीश अंशु और लायन शत्रुघ्न सिंह सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

जिला अधिवक्ता संघ गिरिडीह के अध्यक्ष श्री प्रकाश सहाय, अधिवक्ता परवेज आलम, अधिवक्ता चंद्र मोहन प्रसाद और शहर के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भी भाग लेकर स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को और बढ़ाया।













