Aba News

किरण पब्लिक स्कूल में तिरंगे संग गूंजा आज़ादी का जश्न

कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक राजीव रंजन सिंह द्वारा गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।

इसके बाद चेयरमेन अशोक कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और विद्यालय को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। मौके पर हिंदी निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

निदेशक राजीव रंजन सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु विद्यालय की सुविधाओं में निरंतर सुधार का आश्वासन दिया, जबकि प्राचार्य राघव भोक्ता ने बच्चों को अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों प्रीति कुमारी, शिखा स्वर्णिमा, छोटी रवानी, मो. जियाउद्दीन समेत पूरे स्टाफ का विशेष योगदान रहा। पूरे आयोजन में तिरंगे की शान और देशभक्ति के गीतों से माहौल जीवंत हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें