गिरिडीह, 15 अगस्त — स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी गिरिडीह में अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया और अमर शहीदों को नमन किया।

इस मौके पर सचिव विवेश जलान सहित रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह और शहीदों के प्रति सम्मान का भाव स्पष्ट झलक रहा था।













