Aba News

प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग, स्वतंत्रता दिवस पर झूमे बच्चे

गिरिडीह के पाण्डेयडीह सिरसिया स्थित प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि मंगरोडीह पंचायत की मुखिया श्रीमती आशा देवी ने राष्ट्रध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में झंडोत्तोलन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। बच्चों के देशभक्ति से लबरेज़ कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्राचार्य श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने वीर शहीदों और क्रांतिकारियों को नमन करते हुए उन्हें राष्ट्र का सच्चा आदर्श बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों और विद्यार्थियों — लीलावती वर्मा, मेनका महतो, बसंत आनंद, सुरभि, सौम्या, मुस्कान कुमारी, विनोद राय, अरुण कुमार, लवली सिन्हा, ज्योति सिन्हा, अंजली कुमारी, जयंत कुमार सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें