Aba News

जन्माष्टमी 2025: घर बैठे करें श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजन, 3 प्रमुख मंदिरों में वर्चुअल प्रवेश

कल यानी 16 अगस्त को पूरे देश में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर देशभर के कृष्ण मंदिरों में उल्लास और उत्सव का माहौल रहेगा। इस बार जन्माष्टमी आपके लिए और भी खास बनने वाली है, क्योंकि दैनिक भास्कर एप के जरिए आप देश के तीन सबसे प्रसिद्ध कृष्ण मंदिरों के गर्भगृह में वर्चुअल प्रवेश कर पूजा और आरती कर पाएंगे।

दैनिक भास्कर एप पर आप इन तीन प्रमुख कृष्ण मंदिरों में दर्शन और पूजा कर सकते हैं:

  • बांके बिहारी, वृंदावन

  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा

  • द्वारकाधीश, गुजरात

आम जनता के लिए इन मंदिरों के गर्भगृह में प्रवेश करना अक्सर मुश्किल होता है, और जन्माष्टमी पर भारी भीड़ के कारण भगवान की झलक पाना भी कठिन होता है। लेकिन इस इंटरैक्टिव सुविधा के जरिए आप घर बैठे ही इन मंदिरों के गर्भगृह में प्रवेश करने का अनुभव महसूस करेंगे।

आप गर्भगृह में विराजित श्रीकृष्ण के विग्रह के दर्शन कर सकेंगे और विधि-विधान के अनुसार जल, फूल, तुलसी और प्रसाद अर्पित कर पाएंगे। इसके साथ ही हर मंदिर में भगवान की पूरी आरती में भी हिस्सा लिया जा सकेगा। इस जन्माष्टमी, घर बैठे द्वारकाधीश, बांके बिहारी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि में पूजन और आरती करने का यह अनोखा अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें