Aba News

23 अगस्त को बरगंडा में होगा विभाग स्तरीय प्रश्न मंच व सांस्कृतिक प्रतियोगिता

गिरिडीह के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में गुरुवार को विद्या विकास समिति, हजारीबाग विभाग की विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभाग प्रमुख ब्रजेश सिंह, प्राचार्य हजारीबाग शर्मेंद्र साहू, सप्तशक्ति संगम जिला संयोजिका स्वाति सिन्हा और विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कमल मौजूद रहे।

ब्रजेश सिंह ने बताया कि 23 अगस्त को विद्यालय में विभाग स्तरीय प्रश्न मंच, कथा-कथन, आशु भाषण, पत्र वाचन और मूर्ति कला प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें हजारीबाग विभाग के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 400 प्रतिभागी और उनके संरक्षक आचार्य-दीदी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है और इस तरह की प्रतियोगिताएं उन्हें निखारने का माध्यम बनती हैं। प्राचार्य शर्मेंद्र साहू ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश साझा किए। बैठक में सभी आचार्य-दीदी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें