Aba News

अधिराज मित्रा बने जूनियर स्टेट चेस चैंपियन, झारखंड का करेंगे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व

गिरिडीह के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, बनहटी में 12 से 14 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय 24वां झारखंड स्टेट जूनियर फीडे रेटिंग शतरंज चैंपियनशिप में आठ राउंड के रोमांचक मुकाबलों के बाद अधिराज मित्रा ने बॉयज ग्रुप में जूनियर स्टेट चैंपियन का खिताब जीता। गर्ल्स ग्रुप में नवीका जायसवाल ने बाजी मारी।

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट में डायरेक्टर जोरावर सलूजा के योगदान से कुल ₹30,000 का नगद पुरस्कार दिया गया। बॉयज ग्रुप से अधिराज मित्रा, देवांजन सिन्हा, वेदांत राजेश और अंश कुमार तथा गर्ल्स ग्रुप से नवीका जायसवाल, अवनी कुमारी, प्रज्ञा भारद्वाज और कृति कुमारी आगामी माह होने वाले नेशनल टूर्नामेंट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आयोजन में गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्य अतिथि के रूप में ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजीत कुमार सिंह मौजूद रहे, जबकि खेल संचालन की जिम्मेदारी इंटरनेशनल आर्बिटर विशाल कुमार मिंज और सीनियर नेशनल आर्बिटर शुभम अशोक सिंह ने निभाई। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें