गिरिडीह के पापरवाटांड़ में अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले आयोजित सभा में सैकड़ों किसानों, मजदूरों और दलित-अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हुए। सभा में किसान नेता पूरन महतो, जिला सचिव अशोक पासवान, सचिव विजय सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी कौशल्या दास, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, जिला सह सचिव नागेश्वर महतो, धनवार प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार दास, धानेश्वर पासवान, मुन्ना राणा, माले नेता जयंती चौधरी, राम किशुन यादव, पवन यादव, हुबलाल कोल्ह सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

नेताओं ने मोदी सरकार और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ कड़ी नारेबाजी की। सभा के बाद जुलूस निकाल कर मेन रोड पर मोदी और ट्रंप के पुतले दहन किए गए और डीसी कार्यालय तक मार्च किया गया। राजकुमार यादव ने कहा कि किसान, गरीब और दबे-कुचले लोगों के लिए आंदोलन तेज होगा।

पूरन महतो और विजय सिंह ने मोदी सरकार पर वोट चोरी और जनता को परेशान करने का आरोप लगाया। अशोक पासवान और अन्य माले नेताओं ने सीसीएल क्षेत्र में भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का एलान किया।













