Aba News

पीरटांड़ के पालगंज में हर घर तिरंगा और स्वच्छता अभियान के तहत वृक्षारोपण

पीरटांड़ प्रखंड के बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना पालगंज में हर घर तिरंगा और हर घर स्वच्छता अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जलसहिया, पंचायती राज सदस्य और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। रांची से आए वॉश स्पेशलिस्ट कुमार प्रेमचंद और पेयजल स्वच्छता प्रमंडल, डिवीजन-2 के कार्यपालक अभियंता ने जल जीवन मिशन के तहत योजना के संचालन, रख-रखाव और जल कर के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

पेयजल ग्राम स्वच्छता समिति की जिम्मेदारियों, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की साफ-सफाई और देखभाल पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई, वृक्षारोपण और स्वच्छता शपथ दिलाई गई। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति का संदेश दिया। मौके पर कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, यूनिसेफ सपोर्ट IDF टीम, ब्लॉक वॉश कॉर्डिनेटर और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें