Aba News

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए सुनील कुमार पासवान

गिरिडीह भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा झारखंड प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता एवं निवर्तमान महापौर सुनील कुमार पासवान ने आज अपने आवास पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी आज़ादी, गर्व और एकता का प्रतीक है। पासवान ने जिलेवासियों से अपील की कि सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाएँ और इस जन-आंदोलन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज को सम्मान और गर्व के साथ फहराना हम सभी का कर्तव्य है और यही स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को सार्थक बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें