झारखंड की जूनियर महिला हॉकी टीम ने पूरे देश में राज्य का परचम लहरा दिया। आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में 1 से 12 अगस्त तक आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में, टीम ने फाइनल में हरियाणा को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर मिली यह जीत न सिर्फ खेल प्रेमियों के लिए तोहफा बनी, बल्कि झारखंड की खेल प्रतिभा और जज़्बे का शानदार प्रदर्शन भी रही।
इस ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि झारखंड की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। खिलाड़ियों के संघर्ष, अनुशासन और मेहनत ने राज्य का नाम देशभर में रोशन किया है। अब उम्मीद है कि सरकार और खेल विभाग इन बेटियों के लिए बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन सुनिश्चित करेगा, ताकि आने वाले समय में भी झारखंड की खेल विरासत यूं ही स्वर्णिम बनी रहे।












