Aba News

हापुड़ में पिज्जा डेट पर टूटा भाई का कहर, कैफे में बॉयफ्रेंड और बहन की पिटाई, वीडियो वायरल

हापुड़ के एक पिज्जा कैफे में रोमांस का माहौल देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। जानकारी के अनुसार, एक युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ कैफे में पिज्जा खा रही थी और बातें कर रही थी। लेकिन अचानक उसकी निजी डेट में तूफान तब आ गया, जब युवती का भाई कुछ गुंडों के साथ वहां आ धमका। बिना किसी बातचीत के भाई ने लोहे की रॉड निकाली और बॉयफ्रेंड पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। यही नहीं, उसने बहन को भी बाल पकड़कर जोरदार थप्पड़ मारे। यह पूरा घटनाक्रम कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भाई ने बॉयफ्रेंड को बेरहमी से पीटा, जबकि वह मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन वहां मौजूद लोग डर के कारण बीच-बचाव करने से कतराते रहे। पिटाई के बाद भाई और उसके साथी युवक को जबरन कैफे से उठा ले गए। इस दौरान बहन को भी पब्लिक प्लेस में बेइज्जत और पीटा गया। घटना इतनी अचानक हुई कि लोग समझ ही नहीं पाए कि यह कोई असल घटना है या फिल्म का सीन। मामला सामने आने के बाद से लोगों में आक्रोश और हैरानी दोनों है।

इस वीडियो को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @O_MasterG ने शेयर किया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और सैकड़ों लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई भाई की हरकत को सही ठहरा रहा है तो कोई कह रहा है कि बातचीत से मामला सुलझाया जा सकता था। एक यूजर ने लिखा, “बेचारे को पिज्जा तो खा लेने देता भाई”, तो वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, “इस लड़की की तुरंत शादी करवा दो, वरना मां-बाप की इज्जत उड़ाती रहेगी।” फिलहाल, इस घटना पर पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा का बड़ा मुद्दा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें