Aba News

नटराज चौक की 24 दुकानों को खाली करने के नोटिस पर व्यापारियों की आपत्ति, वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

गिरिडीह-जमुआ मुख्य मार्ग चौड़ीकरण कार्य के तहत नटराज चौक स्थित नगर निगम की 24 दुकानों को खाली करने के नोटिस पर व्यापारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में चैंबर अध्यक्ष राहुल बर्मन ने उपनगर आयुक्त से आग्रह किया कि बिना वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराए दुकानें खाली न कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि दुकानों का बंद होना कई व्यापारियों की आजीविका पर सीधा असर डालेगा। उपनगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि वरीय पदाधिकारियों और विभाग से विमर्श कर इस पर ठोस कदम उठाया जाएगा और तब तक दुकानों को अतिक्रमण की श्रेणी में नहीं लाया जाएगा। बैठक में चैंबर सचिव गोपाल दास भदानी, कार्यकारी सदस्य राहुल कुमार और सर्राफा संघ के कई सदस्य मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें