गिरिडीह में आज जमुआ, देवरी और गांवां प्रखंड के युवा होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में शामिल करने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान जमुआ विधायक मंजू कुमारी भी मौजूद रहीं और युवाओं से वार्ता के बाद उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। मंजू कुमारी ने बताया कि गिरिडीह जिले में हो रही बहाली में इन प्रखंडों के पद निर्धारित नहीं होने की शिकायत लगातार मिल रही थी।

उन्होंने जिला प्रशासन से इस विषय पर तत्काल समाधान की मांग की। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उपेक्षित प्रखंडों के युवाओं के लिए उचित विकल्प निकाला जाएगा। अभाविप छात्र नेता उज्जवल तिवारी ने कहा कि तीन प्रखंडों के युवाओं को बहाली प्रक्रिया से बाहर रखना गलत है और सभी के लिए समान अवसर होना चाहिए। मौके पर संदीप देव, रितेश कुमार, विपिन राय, प्रदीप यादव, राहुल राय, पिंटू कुमार, मुकेश कुमार, जितेंद्र सिंह सहित कई अभ्यर्थी मौजूद रहे।












