Aba News

आईएमए गिरिडीह चुनाव में डॉ. रेयाज अहमद बने अध्यक्ष, डॉ. रितेश सिंहा बने सचिव

गिरिडीह में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की स्थानीय शाखा के चुनाव परिणाम 10 अगस्त 2025 को श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम में हुई चुनाव आयोग की बैठक में घोषित किए गए। चुनाव समिति के चेयरमैन डॉ. एस.के. डोकानिया ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए डॉ. रेयाज़ अहमद, सचिव पद के लिए डॉ. रितेश सिन्हा और कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. नूतन लाल ने नामांकन भरा था। किसी अन्य प्रत्याशी के मैदान में न होने के कारण तीनों को निर्विरोध चुना गया। जांच-पड़ताल के बाद नामांकन सही पाए गए और बैठक के दौरान ही डॉ. आज़ाद ने टेलीफोन पर डॉ. एस.पी. मिश्रा और डॉ. इंदिरा सिंह से सहमति भी प्राप्त की। परिणाम घोषित होने के बाद नई टीम को शीघ्र ही पदभार ग्रहण कर आमसभा सह स्थापना समारोह आयोजित करने की सलाह दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें