Aba News

गिरिडीह जिला राजद कमिटी का विस्तार, युवाओं को मिला विशेष प्रतिनिधित्व

गिरिडीह जिला के राजद अध्यक्ष इरफान आलम ने राष्ट्रीय जनता दल की जिला कमिटी का विस्तार करते हुए सभी 13 प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्षों के साथ नई जिला कमिटी की घोषणा की। उन्होंने सभी जाति, समाज और समुदाय के लोगों को निष्पक्ष रूप से जिम्मेदारी सौंपी तथा युवाओं को विशेष प्रतिनिधित्व दिया। यह कदम सांगठनिक मजबूती और सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय माना जा रहा है।

किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गिरेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश सचिव इनामुल हक और अन्य नेताओं के सहयोग से जिले के 30 साथियों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। इरफान आलम के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को 15 अगस्त को झंडा मैदान, गिरिडीह में सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें