अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह द्वारा गिरिडीह प्रखंड के ग्राम गादी बेडमुक्का में स्वर्गीय विश्वनाथ मंडल की पुण्य स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महोगनी, नीम, करम, रुद्राक्ष, कोडार, सागवान और गंभार के 25 पौधे लगाए गए। गायत्री शक्तिपीठ प्रमुख कामेश्वर सिंह ने कहा कि वेदमूर्ति पं. राम शर्मा आचार्य जी के अनुसार, प्रकृति से दूरी और उसके नियमों की अवहेलना ही प्राकृतिक आपदाओं का कारण है।

उन्होंने सभी से प्रकृति के नियमों का पालन और पर्यावरण संरक्षण के सतत प्रयास का आह्वान किया। इसी उद्देश्य से गायत्री परिवार पूरे जिले में अभियान चला रहा है। इसी दिन बिरनी प्रखंड के तुलाडीह और बिसनपुरा में गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें 60 से अधिक लोगों ने यज्ञ कर उज्जवल भविष्य व स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। उपस्थित जनों ने एक बुराई छोड़ने, एक अच्छाई अपनाने और नियमित गायत्री उपासना का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।













