Aba News

धनबाद में 15 लाख की बड़ी चोरी, बंद घर को बनाया निशाना – CCTV भी ले गए चोर

धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के गांधी नगर में चोरों ने एक सुनसान घर को निशाना बनाकर 15 लाख रुपये तक की चोरी को अंजाम दिया। घटना के वक्त घर के मालिक भोला सिंह इलाज के लिए दिल्ली गए थे और उनका छोटा बेटा रांची में चाचा के इलाज के सिलसिले में था। इस दौरान चोर सोने-चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन और अन्य कीमती सामान के साथ CCTV कैमरे और DVR मशीन भी ले गए, ताकि वारदात का कोई सबूत न बचे। पीड़ित के दामाद अविनाश कुमार सिंह ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि मुख्य सड़क किनारे स्थित घर के बावजूद इतनी बड़ी चोरी पुलिस की नाक के नीचे हो गई। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

वारदात के बाद गांधी नगर में दहशत का माहौल है, लोग लगातार हो रही चोरियों से परेशान हैं और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली के अनुसार, पुलिस टीम को चोरों की तलाश में लगा दिया गया है और शक है कि हाल ही में जेल से छूटे विवेक मंडल और विकास चोरा इस वारदात में शामिल हो सकते हैं। ये दोनों पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं और रिहा होने के बाद इलाके में दो और वारदात कर चुके हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया जाएगा, वहीं स्थानीय लोग इलाके की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें