Aba News

गिरिडीह में सड़क और बिजली पोल की बदहाली, फॉरवर्ड ब्लॉक ने किया हल्ला बोल

गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की हालत बद से बदतर होती जा रही है। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने वार्ड नंबर 6 और 20 का दौरा कर पाया कि अंदरूनी गलियों में पक्की सड़कों का अभाव है और कई जगह लोग बांस के सहारे बिजली के तार खींचने को मजबूर हैं, जो किसी भी समय बड़ा हादसा करा सकता है। बरसात में हालात और भी बिगड़ गए हैं, लेकिन नगर निगम और बिजली विभाग इस ओर गंभीर नहीं दिख रहे।

राजेश यादव ने कहा कि नगर निगम सिर्फ टैक्स वसूलने के लिए नहीं, बल्कि नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी जिम्मेदार है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उनकी पार्टी नगर निगम प्रशासक और बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। मौके पर विवेक कुमार, गणेश कुमार, अन्ना मुर्मू, रीता देवी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें