Aba News

संदिग्ध हालात में युवक की मौ;त, पत्नी व अन्य पर ह;त्या का आरोप

गिरिडीह सिकदारडीह निवासी मोहम्मद एहसान शेख ने अपने छोटे भाई सलमान शेख की संदिग्ध मौत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, चार वर्ष पूर्व सलमान गांव की ही विवाहित महिला शाजरा खातून के संपर्क में आए और प्रेम संबंध के बाद विवाह कर लिया।

दोनों पिछले कुछ वर्षों से सारठ के मजार के पास रह रहे थे, जहां उनका दो वर्षीय बेटा भी है। 8 अगस्त की शाम सूचना मिली कि सलमान की मौत हो गई है। परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उनका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि शाजरा खातून के मकान मालिक और दो अन्य युवकों के साथ अवैध संबंध थे, और इन्हीं ने मिलकर हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया। मुखिया प्रतिनिधि महताब ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें