Aba News

बद्रीनारायण डीएवी में निकली देशभक्ति से लबरेज़ साइकिल रैली

गिरिडीह के सिरसिया स्थित बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल में 8 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत देशभक्ति से ओतप्रोत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। सीबीएसई के निर्देशानुसार आयोजित इस रैली का उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को जागृत करना था। विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया, जो शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरती हुई देशभक्ति के नारों—”वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय”, “हम झंडा फहराएंगे”—के साथ पुनः विद्यालय पहुंची। रैली में लगभग 150 छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर रंगोली और राखी मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्राचार्य सचिन गर्ग ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए विद्यालय में विविध गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिसमें प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें