Aba News

राखी के रंग, मिठाई का संग – गिरिडीह बाजार में रक्षाबंधन की रौनक

रक्षाबंधन के पर्व पर गिरिडीह शहर का बाजार पूरी तरह रंगीन और रोशन नज़र आ रहा है। राखी की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जो अपने भाइयों के लिए रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां खरीद रही हैं। सिरसिया, सिहोडीह, बरगंडा, कालीबाड़ी और मकतपुर जैसे इलाकों में दुकानों पर इतनी भीड़ है कि बाजारों में जाम जैसी स्थिति बन गई है।

त्योहार की मिठास में चार चांद लगाने के लिए मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों का तांता लगा हुआ है। बद्री मिष्ठान भंडार के संचालक रवि यादव के अनुसार इस बार काजू बर्फी, संदेश, खीर कदम, लड्डू और बर्फी की बिक्री खास रही। दुकानदारों ने रक्षाबंधन को देखते हुए मिठाइयों का खास स्टॉक तैयार किया था। भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को और मीठा बनाने के लिए बहनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें