Aba News

भाईचारे और परंपरा का संगम, B.N. Saha DAV स्कूल में धूमधाम से मना रक्षाबंधन

गिरिडीह के B.N. Saha DAV Public School, बुलाकी रोड में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर माहौल को रंगीन बना दिया। ‘राखी बनाओ’ प्रतियोगिता में छात्रों की रचनात्मकता देखते ही बन रही थी। एक-दूसरे को राखी बाँधकर बच्चों ने भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया।

शिक्षकों ने रक्षाबंधन के सांस्कृतिक महत्व को समझाते हुए बच्चों को भारतीय परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। कार्यक्रम के अंत में मिठाइयों का वितरण हुआ और सभी ने मिलकर इस पावन पर्व का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें