रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते में मिठास घोलने का सबसे खास मौका होता है। लेकिन इस बार क्यों न इस मिठास को एक नया ट्विस्ट दिया जाए? आमतौर पर राखी पर लड्डू, काजू कतली या रसगुल्ला जैसे पारंपरिक मिठाई ही बनती हैं, लेकिन इस बार आप अपने भाई को देसी और फ्यूजन मिठाइयों से सरप्राइज दे सकती हैं। सोचिए, भाई के चेहरे पर खुशी तब और बढ़ जाएगी जब मिठाई में उन्हें कुछ अनोखा और यादगार स्वाद मिले। चॉकलेट बर्फी, ड्राई फ्रूट रसगुल्ला, गुलाब जामुन चीज़ केक, मालपुआ-रबड़ी और राजस्थानी घेवर जैसे विकल्प इस रक्षाबंधन को खास बनाने के लिए तैयार हैं।
अगर आपका भाई पारंपरिक मिठाइयों का शौकीन है, तो काजू कतली में गुलाब या केसर का फ्लेवर डालकर उसे नया अंदाज़ दें। वहीं, यंग और मॉडर्न टेस्ट वाले भाई के लिए चॉकलेट बर्फी एक परफेक्ट सरप्राइज साबित होगी। अगर भारी-भरकम मिठास की तलाश हो, तो चाशनी में डूबा मालपुआ और ऊपर से गाढ़ी रबड़ी का मेल हर बाइट में त्यौहार का स्वाद भर देगा। इसके अलावा, गुलाब जामुन और चीज़ केक का कॉम्बो उन भाइयों के लिए है जो ट्रेडिशनल में भी मॉडर्न टच पसंद करते हैं।
राजस्थानी घेवर तो रक्षाबंधन की शान माना जाता है, खासकर जब इसे रबड़ी या मेवे के साथ परोसा जाए। वहीं, ड्राई फ्रूट से भरा रसगुल्ला तो मानो स्वाद में चार चांद लगा देता है—बाहर से सॉफ्ट और अंदर से क्रंची। इस बार राखी पर सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि भाई के लिए एक मीठा अनुभव तैयार करें, ताकि ये रक्षाबंधन सालों तक उनकी यादों में ताज़ा रहे।












