Aba News

बंद खदान या अवसर? फारवर्ड ब्लॉक ने उठाई सिंचाई व मत्स्यपालन की मांग

गांडेय प्रखंड में वर्षों से बंद पड़ी पत्थर खदानों को लेकर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक ने बड़ा सवाल खड़ा किया है। पूर्व जिप सदस्य व फारवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने आज कर्माटांड़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान कहा कि पत्थर निकालने के बाद इन खदानों को यूं ही खुला छोड़ देना न केवल खतरनाक है, बल्कि संसाधनों की बर्बादी भी है। उन्होंने मांग की कि या तो इन खदानों को तत्काल भरवाया जाए या फिर मजबूत घेराबंदी कर वहां जमा पानी का उपयोग सिंचाई और मत्स्यपालन के लिए किया जाए, जिससे स्थानीय किसानों को सीधा लाभ मिल सके।

यादव ने कहा कि खदानों के कारण क्षेत्र के जल स्रोत भी प्रभावित हुए हैं और वर्तमान में इन गहरी खदानों में भरा अथाह पानी बेकार जा रहा है। उन्होंने माइंस संचालकों की मनमानी पर सवाल उठाते हुए सरकार से सख्त कदम की मांग की। फारवर्ड ब्लॉक ने चेतावनी दी कि ‘ऑल इंडिया अग्रगामी किसान सभा’ और ‘ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक’ मिलकर जल्द ही आंदोलन की राह पकड़ेंगे। मौके पर मनोज यादव, शनिचर सिंह और सोहेल महतो भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें