Aba News

नगर निगम कार्यालय में दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को नगर निगम कार्यालय परिसर, एक शोक सभा का आयोजन किया गया। उपनगर आयुक्त प्रशांत लायक, रामकुमार सिन्हा समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शिबू सोरेन, जो राज्यसभा सांसद भी थे, लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 81 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ। शोक सभा के दौरान नगर निगम परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके झारखंड निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। यह सभा नगर निगम की ओर से एक भावभीनी श्रद्धांजलि थी, जो उनके प्रति गहरी संवेदना और सम्मान का प्रतीक बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें