Aba News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना

नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झामुमो के संस्थापक एवं माननीय राज्यसभा सांसद ‘दिशोम गुरु’ आदरणीय शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने दिवंगत नेता के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें एक जननायक और झारखंड की आत्मा बताया, जिन्होंने आदिवासी समाज, कमजोर वर्गों और झारखंड की अस्मिता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। प्रधानमंत्री की यह उपस्थिति न केवल झारखंड की राजनीति के स्तंभ रहे शिबू सोरेन के प्रति राष्ट्र की श्रद्धांजलि है, बल्कि उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने का प्रतीक भी है। देश भर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों के कई लोगों ने ‘दिशोम गुरु’ के निधन पर शोक प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें