गिरिडीह के झंडा मैदान में झारखंड आंदोलन के पुरोधा एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर आदिवासी छात्र संघ की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ दिवंगत आत्मा की शांति हेतु की गई। इस मौके पर छात्र संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप सोरेन, सचिव मदन हेंब्रम, नारायण मुर्मू, विक्की हांसदा, मौजीलाल टुडू, सोनालाल मुर्मू, भोला राम टुडू, अजय सोरेन, उदय मुर्मू, गणेश हांसदा, अनिल हेंब्रम, किरण टुडू, रेणुका हांसदा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी ने दिशोम गुरु के संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड के लिए उनके अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए उन्हें झारखंडी अस्मिता का प्रतीक बताया। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने उनके दिखाए आदर्शों और मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।












