झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समाज की सशक्त आवाज दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। इस दुखद अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज संगई ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाला है।”
मनोज संगई ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही शिबू सोरेन को देखा है और उनके संघर्ष से प्रेरणा ली है। “वो हमेशा जनजातीय भाई-बहनों, वंचितों और गरीब तबके के अधिकारों की लड़ाई में सबसे आगे रहते थे। उनका जीवन पूरी तरह से संघर्ष, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण था,” संगई ने कहा।
उन्होंने गुरुजी के सरल और सहज स्वभाव की भी सराहना करते हुए कहा, “शिबू सोरेन अपने मिलनसार और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व के लिए आमजन के बीच बेहद लोकप्रिय थे। उनका जीवन, उनकी सोच और उनका योगदान झारखंड की राजनीति और समाज में एक अमिट छाप छोड़ गया है।”
अंत में, मनोज संगई ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए कहा, “मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि वह शिबू सोरेन जी की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवारजनों व समस्त झारखंडवासियों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। आज हमने एक युगद्रष्टा नेता को खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।”












