Aba News

बाल शिक्षा मंदिर में गूंजा “हर हर महादेव”, बच्चों ने दिखाई शिवभक्ति और कला

बाल शिक्षा मंदिर विद्यालय में आज ‘हर हर महादेव’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस खास मौके पर बच्चों ने भगवान शिव के चित्र बनाकर अपनी कला और श्रद्धा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना था।

विद्यालय के प्राचार्य प्रभाकर घोष, उप-प्राचार्या बेबी सिंह तथा शिक्षिकाएं संगीता सिन्हा, राधा थापा, रिंकी ठाकुर और सरिता सहित अन्य शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन सफल रहा। बच्चों की रचनात्मकता और संस्कृति के प्रति जुड़ाव को देखकर सभी ने उनकी सराहना की। विद्यालय परिवार ने आगे भी ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया है, ताकि बच्चों में कला, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें