Aba News

ब्रेक फेल, बड़ा हादसा टला! फिटकोरिया मोड़ पर पलटी झाड़ू घास लदी ट्रक

गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग (एनएच-114) पर फिटकोरिया मोड़ के पास एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब सिलीगुड़ी से रांची जा रही झाड़ू घास लदी ट्रक (MH 22 AN 4933) ब्रेक फेल होने के कारण असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। ट्रक में सवार चालक हनुमान और उपचालक बाल-बाल बच निकले। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

ट्रक धनलक्ष्मी ट्रांसपोर्ट, सिलीगुड़ी से लोड होकर रवाना हुई थी। हादसे के समय सड़क पर सन्नाटा था, जिससे किसी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने इस खतरनाक मोड़ पर संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। गनीमत रही कि यह दुर्घटना जानलेवा नहीं साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें