Aba News

छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध में देवरी में सड़क जाम, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

देवरी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने छात्रा के साथ अशोभनीय व्यवहार करने की कोशिश की, जिसे देखकर स्थानीय लोग भड़क उठे। भीड़ ने मौके से दो युवकों को पकड़कर देवरी थाना पुलिस को सौंप दिया, जबकि तीन आरोपी भागने में सफल रहे।

इसके विरोध में आक्रोशित लोगों ने थाना गेट के सामने सड़क को जाम कर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि फरार तीनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जमुआ, तीसरी थाना प्रभारी व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और 12 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें