गिरिडीह समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आदिवासी महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। यह महोत्सव 09 से 11 अगस्त तक नगर भवन में आयोजित होगा, जिसमें पारंपरिक नृत्य-संगीत, ट्राइबल फैशन शो, नाट्य मंचन, कला, वेशभूषा व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

09 अगस्त को वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण भी किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ समय पर तैयारी पूरी करने व आदिवासी महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई व रंग-रोगन के निर्देश दिए।












