Aba News

वार्ड 27 में झामुमो नेता नौशाद अहमद की पहल पर शुरू हुई सफाई, स्थानीय लोगों ने जताया आभार

वार्ड नंबर 27 में लंबे समय से गंदगी और जलजमाव की समस्या लोगों की बड़ी परेशानी बनी हुई थी। बारिश होते ही नालियों का पानी सड़कों पर फैल जाता था, जिससे न सिर्फ स्थानीय लोगों को, बल्कि शहर के अन्य हिस्सों से आने-जाने वालों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए झामुमो के महानगर उपाध्यक्ष नौशाद अहमद चांद और स्थानीय निवासियों ने मिलकर नगर आयुक्त से सफाई की मांग की।

उनकी पहल और प्रयास रंग लाए और नगर आयुक्त के निर्देश पर वार्ड 27 में सफाई अभियान शुरू कर दिया गया। सफाई कार्य की शुरुआत होते ही इलाके के लोगों में राहत की भावना देखी गई। स्थानीय लोगों ने नौशाद अहमद चांद और नगर आयुक्त का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें गंदगी और जलजमाव की समस्या से कुछ हद तक राहत मिलेगी। नगर निगम की इस कार्रवाई को लेकर लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे ही जनहित में कार्य होते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें