Aba News

गिरिडीह: पचम्बा थाना पहुंचे स्कूली छात्र-छात्राएं, जाना पुलिसिंग और कानून की बुनियादी समझ

गिरिडीह के शारदा कन्या मध्य विद्यालय, पचम्बा की छात्राओं ने मंगलवार को एक शैक्षणिक भ्रमण के तहत पचम्बा थाना का दौरा किया। इस दौरान छात्राओं ने थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों से मुलाकात कर पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून की बुनियादी जानकारी, बच्चों के अधिकार और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की सुरक्षा और सहयोग में भी अहम भूमिका निभाती है।

उन्होंने यह भी बताया कि संकट की स्थिति में पुलिस से किस प्रकार संपर्क करना चाहिए और कानून की सहायता कब लेना जरूरी होता है। बच्चों ने सक्रिय रूप से प्रश्न पूछे और यह जाना कि अपराध की स्थिति में आम नागरिक पुलिस की किस प्रकार मदद कर सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र ने पुलिस के मार्गदर्शन के लिए आभार जताते हुए कहा कि ऐसी पहल बच्चों में कानून के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें