गिरिडीह-रांची मुख्य मार्ग पर योगीटांड के पास मंगलवार को सड़क के बीचोंबीच 12 फीट गहरा गोफ बन गया। यह इलाका सीसीएल क्षेत्र में आता है, जहां लगातार भू-धंसान की घटनाएं हो रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और सीसीएल टीम ने मौके पर बैरिकेडिंग की।देर रात डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. विमल कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया और सुरक्षा के निर्देश दिए।

ट्रैफिक डीएसपी कौसर अली की देखरेख में भारी वाहनों का आवागमन रोका गया और रास्ता अस्थायी रूप से डायवर्ट किया गया।घटना स्थल पर डीएसपी नीरज कुमार सिंह, थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और सीसीएल अधिकारी मौजूद रहे। गोफ को भरने का काम जारी है।













